Monday, January 11, 2010

के. विक्रम राव (अध्यक्ष) परमानंद पाण्डेय महासचिव आई.एफ.डब्लू.जे. की अवैध गतिविधियों की शिकायत ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार दिल्ली को की।


रायपुर। आई.एफ.डब्लू.जे. के पदाधिकारी के. विक्रम राव (अध्यक्ष) परमानंद पाण्डेय महासचिव एवं रजनीकांत वशिष्ठ मुख्यालय सचिव द्वारा अनुचित धन की मांग और इण्डियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पदाधिकारियों द्वारा अवैधानिक रूप से चलाई जा रही गतिविधियों को रोकने की मांग एवं पिछले पच्चीस वर्षों से अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर अवैधानिक रूप से काबिज के.विक्रम राव व परमानंद पाण्डेय को हटाये जाने के लिए नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में दिनांक 03012010 को प्रात: 11 बजे एक बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न रायों से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया था इस बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था कि सन् 1984 से संगठन पर अवैधानिक तरीके से काबिज अध्यक्ष के। विक्रम राव व महासचिव परमानंद पाण्डेय को हटाया जाय। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया 1974 से 2008 तक प्राप्त कोटामनी का उपयोग किन-किन कार्यो के लिए किया गया। आज तक किसी राय संगठन के कार्यक्रम में एक भी रूपया कोटामनी का खर्च नहीं किया गया बल्कि हर राय के कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 400- प्रति सदस्य से अतिरिक्त वसूल किया गया था आई.एफ.डब्लू.जे. के पदाधिकारी राय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने-जाने का खर्च भी अतिरिक्त मांगते है। आई.एफ.डब्लू.जे. की पत्रिका वर्किंग जर्नलिस्टस के लिए विज्ञापन अलग से मांगते है। विज्ञापन के रूप में प्राप्त राशि का हिस्सा राय के संगठनों को नहीं देते है हिसाब-किताब मांगने पर हिसाब-किताब नहीं देतें है। अवैध धन की मांग के लिए अशोभनीय भाषा लिखते है। कोटामनी प्राप्त होने के बाद भी और धन की मांग करते है इस तरह अवैधानिक कृत्यों में लिप्त कार्यो की जांच की मांग का रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन दिल्ली से मांग करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में- ईश मधु तरवार- प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन , बाला भास्कर प्रदेश अध्यक्ष - आन्ध्र प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन नारायण शर्मा - प्रदेश अध्यक्ष- छत्तीसगढ़ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन राधा वल्लभ शारदा- प्रदेश अध्यक्ष वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मध्य प्रदेश, अरूण शर्मा प्रदेश अध्यक्ष- उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एच.बी. मदन गौडा-प्रदेश अध्यक्ष- कर्नाटक वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन। विमलथाम्म - प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, राजीव गोयल, एल.पी. बाजपेयी, एम.एस मनी, एन. राजू, सी.एच सुब्रमण्यम, ओमेन्द्रा एस. के. भारद्वाज, कौशल स्वर्ण बेर कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment